logo

राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 51 हज़ार का दिया चेक

4095news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई है। दान एकत्रित करने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार से राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया है। झारखंड में विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपने अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से कुल 51 हजार एक रुपए का चेक दिया है।



ये भी पढ़ें.....

27 फरवरी तक चलेगा अभियान
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाहक राकेश लाल कर रहे थे। 27 फरवरी तक निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने बताया कि संगठन से जुड़े लोग घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के तहत दान देने का आग्रह करेंगे।